बड़ौत। सीएचसी पर तैनात चिकित्सकों की मनमानी जारी है। सीएचसी से शनिवार को भी चिकित्सक नदारद रहे। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप करने की मांग की। नगर के नवीन, सोनू, आरती, संगीता, पारुल का कहना है कि अक्सर चिकित्सक सीएचसी में नहीं मिलते हैं। पर्ची बनवाने के बाद भी घंटों इंतजार करना पड़ता है। वहीं, इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार का कहना है कि मामला दिखवाएंगे। चिकित्सकों को समय से आनेे-जाने की हिदायत दी गई है।