फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहा पीएचसी पर चिकित्सक न दवाईयां, मरीज हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाहा। पीएचसी पर काफी समय से न चिकित्सक है तो दवाईयों तक की कमी है। जिससे वहां उपचार कराने के लिए पहुंचने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। वहां रविवार को आरोग्य मेले में भी केवल एक ही चिकित्सक मौजूद रहे। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पीएचसी पर स्थाई चिकित्सक और दवाईयां उपलब्ध कराने की मांग की है।
दाहा पीएचसी पर दो चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और एक वार्ड ब्वाय का पद है। पीएचसी पर एक भी चिकित्सक की स्थाई नियुक्ति नहीं है। इस कारण ही सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट ही लोगों की जांच कर दवाई उपलब्ध कराता है। इस समय क्षेत्र में डेंगू और बुखार के मरीज बढ़ रहे है और इसको देखते हुए ही ग्रामीणों की मांग पर अस्पताल में एक अस्थाई चिकित्सक की नियुक्ति की गई है। मगर महिला चिकित्सक और लैब टेक्नीशियन न होने के चलते मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहां रविवार को आरोग्य मेले में भी इस कारण ही मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने पीएचसी पर स्थाई चिकित्सक के साथ ही महिला चिकित्सक और लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

चिकित्सक के अभाव में नहीं मिल रहा इलाज
-पीएचसी पर महिला चिकित्सक न होने के कारण महिलाओं इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। पीएचसी पर चिकित्सक के अभाव में बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ रहा है। - शहनाज
-पीएचसी पर चिकित्सक के अलावा दवाईयों की भी काफी कमी है। दवाईयों की कमी के कारण लोगों को बाहर से दवाई लेनी पड़ती है। - सिरवर
-पीएचसी पर एक ही अस्थाई चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट तैनात है। चिकित्सक की कमी के कारण फार्मासिस्ट ही लोगों का इलाज करता है। - ओमबीर
-पीएचसी पर खून की जांच के लिए लैब टेक्नीशियन ही नहीं है। जिससे खून की जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों को प्राइवेट लैब में जांच करानी पड़ती है। - आबिद
विज्ञापन

----
स्टॉफ की कमी के कारण दाहा पीएचसी पर टीकरी से एक चिकित्सक की अस्थाई तैनाती की गई है। लैब टेक्नीशियन की कमी के कारण सप्ताह में तीन दिन खून की जांच कराई जाती है। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। - डॉ दिनेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें