बागपत। नीमा एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। भगवान धनवंतरी के चित्र के आगे एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. अंजना शर्मा और जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मोनिका गुप्ता ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डा. मोनिका गुप्ता ने सरकार से आयुष चिकित्सकों व समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए मिल रही सुविधाओं से अवगत कराया। इसके बाद अध्यक्ष डॉ. अंजना शर्मा ने कहा कि होली पर्व सभी आपसी प्यार व सौहार्द के साथ मनाए। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान डॉ. बुशरा, डॉ. संजय ढाका, डॉ. मुजमिल, डॉ. सलीम, डॉ. विद्या भूषण गेरा, डॉ. कर्णवीर, डॉ. राजकुमार, डॉ. अनुज गोस्वामी, डॉ. खुशनुद, डॉ. कासमी आदि मौजूद रहे।