फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी पर नियुक्त किया चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचसी पर नियुक्त किया चिकित्सक
विज्ञापन

दोघट। मुलसम पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक के छुट्टी पर जाने के कारण लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रहीं थीं। पीएचसी पर तैनात वार्ड ब्वॉय लोगों को दवाई दे रहा था। मामला बढ़ने पर विभाग द्वारा पीएचसी पर चिकित्सक की नियुक्ति कर दी गई।
विज्ञापन

मुलसम की पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. रवि सिवाच छुट्टी पर चल रहे हैं और वहां के फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय का स्थानांतरण हो गया है। पीएचसी पर बिनौली सीएचसी से एक वार्ड ब्वॉय तैनात किया गया था। चिकित्सा प्रभारी न होने के कारण लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। पीएचसी पर तैनात वार्ड ब्वॉय ही अस्पताल आने वाले मरीजों को दवाई दे रहा था। अमर उजाला ने लोगों की समस्या को देखते हुए 22 जुलाई के अंक छुट्टी पर चिकित्सा प्रभारी, वार्ड ब्वॉय पर जिम्मेदारी शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर का प्रकाशन होने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और चिकित्सा प्रभारी का अवकाश पूरा होने तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाहा में तैनात डॉ. मनोज कुमार को पीएचसी पर अटैच किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ अतुल बंसल ने बताया कि लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मुलसम पीएचसी पर दाहा पीएचसी से एक चिकित्सक को अटैच कर दिया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें