बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने दुकानदारों से कहा कि किसी भी सूरत में दुकानदार ओवर रेट सामान की बिक्री न करें। दुकानों पर रेट लिस्ट जरूर लगाएं।
सोमवार को कैंप कार्यालय में डीएम ने व्यापारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रशासन का सहयोग करें। अगले 15 दिन का समय नाजुक हैं। लोगों को जरूरत का सामान निर्धारित रेट पर दें। दुकानों के बाहर रेट लिस्ट चस्पा कर दें। व्यापारी विनोद गुप्ता ने कहा कि जिले से बाहर से तेल मंगाया जाता है। प्रशासन को इसकी इजाजत देनी चाहिए, ताकि इमरजेंसी में आमजन को परेशानी न हो। सीडीओ पीसी जायसवाल, एडीएम अमित कुमार सिंह, अमित अग्रवाल, विनोद गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा, संजय वर्मा, चरणजीत, संजय रूहैला मौजूद रहे।