फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज करिए, योग से होगा बीमारियों का खात्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। योग लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन रहे हैं। तनाव भरी जिंदगी में योग और आसन से लोगों को राहत मिलती हैं। योग के जरिए तनाव, गठिया, डायबिटीज, अनिंद्रा जैसी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन इसके लिए नियमित साधना जरूरी है। नियमित तौर पर योग किए जाने से ही इसका लाभ संभव है।
विज्ञापन

- योग शिक्षिका सरिता चौधरी का कहना है कि योग एक साधना है। नियमित अभ्यास से ही यह फलदायी साबित होते हैं।
- भारत स्वाभिमान न्यास की जिला प्रभारी डा सुनीता जैन का कहना है कि नियमित अभ्यास करने से योग से बीमारियों से निजात मिल सकती हैं।
- गठिया की समस्या से छुटकारे के लिए पवनमुक्तासन, साइकिल संचालन, ताड़ासन, कोणासन और सूर्य नमस्कार को अपनाना चाहिए।
- मधुमेह की बीमारी से निजात पाने के लिए नौकासन, वज्रासन, भुजंगासन, हलासन शीर्षासन और हलासन योग का सहारा ले सकते हैं।
- मोटापा की वजह से कई बीमारियां घेर लेती हैं। बचाव के लिए चक्रासन, पश्चिमोत्तासन, हलासन, धनुरासन और प्राणायाम करें।
- अनिंद्रा से बचाने के लिए शीर्षासन, सर्वांगासन, हलासन, योगमुद्रासन। शीतकारी प्राणायाम करें। रोजाना ध्यान लगाने का अभ्यास करें।
- सिर की बीमारियों में सर्वांगासन, शीर्षासन, चन्द्रासन का सहारा ले सकते हैं। जरूरी है कि नियमित योग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें