फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्चे मन से करें परमात्मा की भक्ति : सिद्धगुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। जिवाना गुलियान के नीलकंठ आश्रम में महागुरुदेव अवतरण महोत्सव (प्रकाश पर्व) के उपलक्ष्य में चल रहे पांच दिवसीय यजुर्वेद पारायण महायज्ञ के दूसरे दिन सिद्धगुरु महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपना जीवन शुभकर्मों में लगाना चाहिए। परमात्मा की सच्चे मन से भक्ति करनी चाहिए। जप करने से अन्त:करण पवित्र होता है। अन्त:करण पवित्र होगा तो हम ईश्वर की सत्ता का अनुभव कर सकते हैं। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अमित शास्त्री ने कहा कि दीन दुखियों व माता पिता के सेवा करनी चाहिए, तभी कल्याण हो सकता है। आचार्य चंद्रमणि ने सस्वर वेदपाठ किया। यज्ञ में यज्ञमान मलकपुर शुगर मिल के यूनिट हेड विपिन चौधरी सपत्नीक रहे। इस दौरान हेमंत देसाई, प्रदीप मिश्रा, निरंजन सिंह, योगेंद्र धामा, अशोक शर्मा, मोनू तोमर, अनिल सोलंकी, विनोद सोलंकी, राजेंद्र सिंह, सुरेश आदि श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें