फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डीएम के छापा मारने से मची अफरातफरी, एआरटीओ और आरआई गायब मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार की शिकायत पर एआरटीओ कार्यालय में छापा मारने पहुंचे डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह
विज्ञापन

-लाइसेंस समेत अन्य कार्य कराने के नाम पर दलाली करने वालों पर कार्रवाई होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। डीएम को वहां एआरटीओ और आरआई गायब मिले, जिनका वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए है। डीएम ने लाइसेंस समेत अन्य कार्य कराने के नाम पर दलाली करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह भ्रष्टाचार की शिकायत पर शनिवार दोपहर बाद एआरटीओ कार्यालय में छापा मारने पहुंच गए। कार्यालय में मौजूद बाहरी लोगों में भगदड़ मच गई और वह डीएम को देखकर निकलकर भागने लगे। डीएम ने वहां कई लोगों से पूछताछ की और उनके कार्यालय में आने का कारण पूछा। डीएम ने कहा कि लाइसेंस बनवाने समेत अन्य कार्य कराने के नाम पर कोई व्यक्ति किसी को पैसा न दे। अगर कोई लाइसेंस की दलाली करेगा तो उनको चिह्नित करके कार्रवाई की जाएगी। डीएम को वहां एआरटीओ के अलावा आरआई नीतू शर्मा गायब मिली। उनका वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए। इसके अलावा आरआई नीतू शर्मा उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर भी नहीं करती है, जिसपर डीएम ने नाराजगी जताते हुए उनका स्पष्टीकरण लेने के आदेश दिए। वहां राकेश और किशोर कार्यालय में नहीं मिले, जिनके बैंक में जाने की बात बताई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें