फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पटाखों के गोदाम पर छापा मारा

विज्ञापन
बड़ौत में हाईवे पर स्थित पटाखे के गोदाम में छापेमारी के दौरान निरीक्षण करते डीएम व एडीएम - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। डीएम ने बृहस्पतिवार को पुलिस टीम के साथ नगर में पटाखे के गोदामों पर छापा मारा और सुरक्षा मानकों की जांच की। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि ग्रीन पटाखों की आड़ में प्रतिबंधित पटाखे का स्टॉक मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने एसडीएम सुभाष सिंह और सीओ युवराज सिंह के साथ हाईवे पर स्थित पटाखे के गोदाम में छापा मारा। इस दौरान गोदाम मालिक को पानी का ड्रम, बालू और आग बुझाने के संयंत्र पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान गोदाम में सभी पटाखे मानक के अनुरूप पाए गए। एसडीम सुभाष सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर अभियान जा रही है। इस दौरान देखा जा रहा है कि कहीं प्रतिबंधित पटाखों का स्टॉक तो जमा नहीं किया है। कोर्ट के आदेश अनुसार केवल ग्रीन पटाखे ही बेचे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें