देखो किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है मतदान जरूर करना:डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन से ग
- फोटो : BAGHPAT
बागपत/बिनौली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए जनपद में दस फरवरी को होने वाले मतदान की तैयारियों को लेकर बुधवार को डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन ने प्राथमिक विद्यालय नंबर एक रंछाड़, लाल बहादुर इंटर कॉलेज रंछाड़ व इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर, हरिजन चौपाल पट्टी पचौसिया, प्राथमिक विद्यालय धनौरा सिल्वरनगर व संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जन सम्मान में से भी 10 फरवरी को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए अपील की और उन्होंने कहा कि भयमुक्त होकर मतदान करें आपका वोट आपकी ताकत है गांवों में शांति व्यवस्था कायम रहनी चाहिए।