बागपत। डीएम राजकमल यादव ने शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, अटल भूजल मिशन, जल जीवन मिशन, तालाबों की सफाई एवं जीर्णोद्धार, बागपत खेल विकास अभियान की समीक्षा बैठक की। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को जल जीवन मिशन अंतर्गत खाते जल्द से जल्द समस्त ग्राम पंचायतों में खोलने के निर्देश दिए। डीएम ने गांवों के खंड विकास अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार कर तालाबों की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार खेलों का अभ्यास कराने के लिए बागपत खेल विकास अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायतों में जल्द से जल्द खेल मैदान और अच्छे ट्रैक का निर्माण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने गांवों में सफाई पर विशेष ध्यान देने और स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान चलाकर ग्रामीणों को जल के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अमित सिंह, सीडीओ रणजीत सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह, सभी तहसीलदार, जल निगम के अधिशासी अभियंता रवींद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद