फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जाना मरीजों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कोविड-19 कंट्रोल रूप में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कंट्रोल रूम में बने सैंपलिंग/ सैनिटाइजेशन, होम आइसोलेशन फैसिलिटी एलोकेशन, कांटेक्ट ट्रेसिंग, कंटेनेमेंट जोन, कोविड अस्पताल प्रबंधन, एडमिशन डिस्चार्ज /पोर्टल अपडेशन एंबुलेंस, पुलिस कंट्रोल, आपदा राहत, प्रशासनिक कक्ष, कोविड-19 इंटीग्रेटिव कोविड-19 कमांड कंट्रोल सेंटर में बने केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बैठक के दौरान एल-2 अस्पताल व होम आइसोलेट में कोरोना वायरस पेशेंट से दूरभाष पर वार्ता की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अमित राणा बड़ौत चेयरमैन नगरपालिका व सुनीता से फोन पर वार्ता की। डीएम ने कहा कि जिले के लोग जागरूक और सक्रिय है। डीएम ने जिला मलेरिया अधिकारी डॉ सुरुचि शर्मा को कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन कराने तथा डोर स्टेप डिलीवरी सुचारु करने के निर्देश दिए। प्रभारी सीडीओ हुबलाल, सीएमओ डॉ आरके टंडन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें