बागपत। डीएम राजकमल यादव ने शुक्रवार को महिला चिकित्सालय परिसर निर्माणाधीन वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कंपनी को गुणवत्तापूर्ण व समयावधि में निर्माण कार्य पूरा करने व मानक के अनुरूप निर्माण कार्य न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बता दें कि महिला चिकित्सालय परिसर में 49 लाख रुपये की लागत से वन स्टॉप सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा मौजूद रहीं।