बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बुधवार को कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने पटल सहायकों को अपने कार्य के प्रति अलर्ट रहने और सफाई से कार्य करने और अपने स्तर पर कोई भी कार्य लंबित ना रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों की लिस्ट उपलब्ध कराने व उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने रिकॉर्ड रूम में फाइलों की बैंडिंग व लाइट की अच्छी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में 24 फरवरी को होने वाले रोजगार मेले को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेला आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम अमित कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर राजपाल, राम नयन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।