बासौली गांव के स्पोर्ट स्टेडियम का निरीक्ण करते डीएम जितेंद्र प्रताप सिह। स्रोत:सूचना विभाग
रमाला। बासौली गांव में 6.15 करोड़ रुपये से बने स्टेडियम में झाड़ियां मिलने पर डीएम भड़क गए। जिन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही स्टेडियम निर्माण में गुणवत्ता सही नहीं मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
बासौली गांव में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुबन मिशन से बने स्टेडियम का शनिवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। जहां डीएम को जगह-जगह झाड़ियां खड़ी मिली और तरणताल का निर्माण भी अधूरा मिला। इसके अलावा स्टेडियम खंडहर में तब्दील मिला। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। इसके अलावा स्टेडियम निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बताया कि स्टेडियम का निर्माण होने के बाद ग्राम प्रधान को मार्च 2023 में हैंडओवर कर दिया गया था। इस मौके पर डीडीओ हरेंद्र सिंह, कृषि उपनिदेशक दुर्विजय सिंह आदि रहे।
सही नहीं मिला बायोगैस प्लांट और लेमन ग्रास प्लांट
रमाला। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने 70 लाख रुपये की लागत से बासौली में बन रहे बायोगैस प्लांट का निरीक्षण किया। जिसकी स्थिति अच्छी नहीं मिलने पर डीएम ने तीन अधिकारियों की जांच कमेटी गठित की। इसके अलावा लेमनग्रास ऑयल एक्सटेंशन प्लांट भी ठीक अवस्था में नहीं मिला।
अक्तूबर में शुरू होगा रमाला मिल का पेराई सत्र
रमाला। डीएम जितेन्द्र सिंह प्रताप ने शनिवार को सहकारी चीनी मिल में अधिकारियों और उत्तम ग्रुप के अधिकारियों के साथ बैठक की और समय पर पेराई सत्र शुरू करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मिल में आने वाले किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए और क्रय केंद्रों पर पहुंचकर किसानों की समस्या का समाधान कराया जाए। प्रधान प्रबंधक शादाब असलम ने आधी तैयारी हो चुकी है, अक्तूबर माह में मिल का पेराई सत्र शुरू होगा। इस मौके पर डीके द्विवेदी, आरके त्रिपाठी, राम सेवक यादव, अजय, संजय सिंह, सुमित पंवार मौजूद रहे।