ट्यौढ़ी गांव में निरीक्षण करते डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत:सूचना विभाग
बड़ौत। ट्यौढ़ी गांव में शनिवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया, तो गांव के मुख्य रास्तों व गलियों में गंदगी देखकर नाराजगी जताई और सफाई न करने पर सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया।
दरअसल डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को शिकायत प्राप्त हुई थी कि कुछ जिम्मेदार लोग ट्यौढ़ी गांव में ग्राम प्रधान द्वारा तालाब के निर्माण में बाधा उत्पन्न की जा रही थी। इसको देखते हुए शनिवार को औचक निरीक्षण के तहत डीएम गांव पहुंचे और ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि शासकीय कार्य में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए। इस दौरान जब डीएम ने गांव का निरीक्षण किया तो गांव के मुख्य रास्तों से लेकर गलियों तक गंदगी मिली।
इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और डीपीआरओ अमित त्यागी को सफाई कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के लिए कहा। डीएम ने खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एसडीओ सिंचाई की तालाब के कार्य के सुपरविजन के लिए टीम गठित की।