फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से की जिला महिला अस्पताल में गंदगी की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम से की जिला महिला अस्पताल में गंदगी की शिकायत
विज्ञापन

बागपत। जिला महिला अस्पताल में गंदगी की शिकायत डीएम तक पहुंच गई है। डीएम से इस मामले की शिकायत करने वाले स्यादवाद स्कूल के शिक्षक सतीश चौहान का कहना है कि महिला चिकित्सालय गंदगी के चलते खुद बीमार है। अस्पताल का ऐसा कोई स्थान नहीं है जहां गंदगी न हो। गंदगी के चलते मरीजों और उनके तीमारदारों का बुरा हाल है। चौहान ने बताया कि इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन किसी ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया। अब डीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें