फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छात्रों का डाटा अपडेट करने में लापरवाही पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का डाटा अपडेट न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और बैठक में अनुपस्थित रहने वाले 18 विद्यालयों के प्रधानाचार्य का एक दिन को वेतन रोकने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य को दो दिन में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने और स्पष्टीकरण न देने पर विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने राजकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य के साथ बैठक की। बैठक में यू डायस पोर्टल पर छात्रों का डाटा अपडेट करने में देरी करने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधानाचार्य और स्कूल संचालकों को सभी छात्रों का डाटा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए। बैठक में 18 विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपस्थित रहे, जिस पर जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि बैठक में अनुपस्थित रहने वाले प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। दो दिन में स्पष्टीकरण न देने पर विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

-
इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य रहे अनुपस्थित
कलक्ट्रेट में बैठक में शनिवार को जवाहर स्मारक इंटर कालेज निरपुड़ा, ए जनता हायर सेकेंडरी स्कूल पूठड़, जय जवान जय किसान हाईस्कूल हिसावदा, श्री सत्य हरिशचंद्र हाईस्कूल चमरावल, आचार्य जय सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज अमीनगर सराय, इंदिरा गांधी इंटर कालेज मुकारी, किसान इंटर कालेज मवींकला, एमएम इंटर कालेज खेकड़ा, हजारीलाल मेमोरियल इंटर कालेज खैला, कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज खेकड़ा, सेंट जोसफ हाईस्कूल ललियाना, जनता वैदिक इंटर कालेज नौरोजपुर गुर्जर, डीएवी इंटर कालेज टटीरी, आदर्श वैदिक इंटर कालेज नंगला सिनौली, दिगंबर जैन इंटर कालेज बड़ौत, केएचआर इंटर कालेज खामपुर लुहारी, जनता इंटर कालेज हिलवाड़ी, जैन स्थानकवासी कन्या इंटर कालेज बड़ौत के प्रधानाचार्य बैठक में अनुपस्थित रहे।
-
जिले में 38 परीक्षा केंद्रों पर 29836 विद्यार्थी देंगे बोर्ड की परीक्षा
बागपत। डीएम ने शनिवार को कलक्ट्रेट में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने परीक्षा की तैयारी में लापरवाही न करने और लापरवाही करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 29836 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत है। इनमें 14785 विद्यार्थी हाईस्कूल और 15051 इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को कक्ष में दोनों ओर वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने और डीवीआर के साथ राऊटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि डीवीआर की रिकार्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिनों तक की होनी चाहिए। परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे निगरानी कक्ष संबंद्ध कराने और प्रश्न पत्र के लिए केंद्रों पर स्ट्रांग रूम में दो अलमीरा की व्यवस्था करने, अग्निशमन के संसाधन पूरे कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बैठक में पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कराई जाने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र चिह्नित करने के लिए फीडबैक लेकर प्रारूप पत्र भरवाया। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जसविंद्र सिंह, छविराम यादव सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें