फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शादी में बजाया डीजे, मौलाना ने निकाह पढ़ने से किया इन्कार

Mon, 06 Mar 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा में शादी में डीजे बजाने पर मौलाना ने निकाह पढ़ाने से इन्कार कर दिया। मामला बिगड़ता देख डीजे बंदकर बरातियों ने मौलाना से माफी मांगी। इसके बाद उन्होंने निकाह पढ़वाया।
विज्ञापन

रविवार को खेकड़ा में एक व्यक्ति की दो पुत्रियों का निकाह होना था। शादी में दोनों दूल्हे बरात लेकर आए हुए थे। शादी में बरातियों ने डीजे पर फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया। इससे निकाह पढ़ाने के लिए आए मौलाना ने आपत्ति जताते हुए निकाह पढ़ाने से इन्कार कर दिया।
मौलाना का रुख देखकर दोनों पक्ष सकते में आ गए और डीजे बंद कराया गया। इसके बाद दोनों दूल्हों और उनके परिजनों ने मौलाना से माफी मांगी। इसके बाद मौलाना ने निकाह कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें