बास्केटबाल प्रतियोगिता में डीजे कॉलेज की टीम रही उपविजेता
बड़ौत। एएसपीजी कॉलेज मवाना में संपन्न हुई अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल पुरुष प्रतियोगिता में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की टीम ने उपविजेता का खिताब प्राप्त किया। टीम का कॉलेज पहुंचने पर शुक्रवार को स्वागत किया गया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह व क्रीड़ा विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्य ने बताया कि 30 दिसंबर से 1 नवंबर तक मवाना के एएसपीजी कॉलेज में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में पूरी डिटेल में प्रतिभाग करते हुए पहले डीपीबीएस कॉलेज अनूपशहर को 52-33 के अंकों से हराकर लीग राउंड में प्रवेश किया। पहले लीग राउंड के पहले मैच में डीजे कॉलेज बड़ौत ने जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत को 35-32 से हराया। दूसरे मैच में कॉलेज की टीम ने मेरठ कॉलेज मेरठ को 38-33 से हराया। फाइनल मुकाबले में कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कालेज की टीम जनहित कॉलेज गाजियाबाद से 50-46 के अंतर से हार गई। कॉलेज पहुंचने पर टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और कॉलेज की ओर से टीम के खिलाड़ियों में बादल, रितेश ,सागर, परिनव, सचिन, सागर, अनिरुद्ध, मनीष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद