तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे गर्मी अधिक होने से लोगों का सिर चकरा रहा है। लू के थपेड़ो से भी हाल बेहाल हो रहा है। दोपहर में गर्मी बढ़ने पर नगर की गली-मोहल्ले से लेकर बाजारों तक लोगों की आवाजाही कम हो रही है।
तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जन-जीवन पर असर पड़ने लगा है। गर्मी में पंखे में भी राहत नही मिल रही है। बढ़ती तपिश के कारण लोग परेशान है। गर्मी के कारण लोग घरों से निकलने से कतरा रहे और जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे है। दोपहर में बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम हो रही है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी में थोड़ी सी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। चिकित्सक लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे है।
यह भी पढ़ें: UP: आखिर दबोचा गया 50 हजार का इनामी काला, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार, पूछताछ में खोलेगा बड़े राज
लू लगने पर बढ़ जाता है हीट स्ट्रोक का खतरा
सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि तेज धूप और लू लगने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। समय पर सही इलाज न मिलने पर यह जानलेवा हो सकता है। गर्मी से बचाव के लिए अधिक से अधिक पेय पदार्थो, हरी सब्जी और फलों का सेवन करें। उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहने और जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है।
41 अधिकतम और 23 डिग्री न्यूनतम रहा तापमान
जिले का मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ संदीप चौधरी का कहना है कि मंगलवार को भी नौ किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवा चली। उनका कहना है कि अभी तापमान में ओर बढ़ोतरी होगी।