फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृत्रिम अंग पाकर से झूमे दिव्यांगजन

विज्ञापन
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बागपत के तत्वावाधान में आयोजित कैंप में कृत्रिम पैर को ठीक करता लाभ? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
कृत्रिम अंग पाकर से झूमे दिव्यांगजन
विज्ञापन

बड़ौत। विकास खंड कार्यालय पर कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बागपत के तत्वावधान में ब्लाक मुख्यालय पर दो दिवसीय कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिह्नित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन पर मध्यप्रदेश से विभाग की ओर से बुलाए गए बैजनाथ बंसल ने बताया कि दो दिनों तक चले कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में लगभग 50 लोगों को कृत्रिम अंग बांटे गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा का कहना है कि हादसा किसी के साथ भी हो सकता है। इसलिए किसी को हीनभावना से न देखें। मुसीबत में दिल कमजोर न करें, खुद को इतना मजबूर बनाएं कि लोग प्रेरणा ले सकें। बताया कि पिछले एक साल में विभाग लगभग 150 से अधिक लोगों को कृत्रिम अंग बांट चुका है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें