बड़ौत। जैन स्थानक मंडी में रोटरी क्लब बड़ौत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दस दिव्यांगों को व्हील चेयर वितरित की गई। जिससे पाकर दिव्यांग खुशी से झूम उठे। रोटरी क्लब बड़ौत के अध्यक्ष संजय जैन और सचिव राजन शर्मा ने लाभार्थियों में सोमपाल, रविशंकर, अर्चना शर्मा, हरवीर सिंह, बाला, चंद्रबोस, राहुल, राजकुमार आदि दिव्यांगजनों को व्हील चेयर वितरित की। संचालन अधिवक्ता जितेंद्र जैन ने किया। मौके पर मुकेश जैन, प्रभात कुमार जैन, संजय जैन, मूलचंद, राजन शर्मा, विनोद जैन अधिवक्ता, जितेंद जैन, प्रभात कुमार जैन, सुभाष जैन, कमलदीप जिंदल, डॉ. एपी रस्तोगी, नवीन जैन, अक्षत जैन, गौरव जैन, भारत जैन मौजूद रहे।