फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मंडलायुक्त की बैठक स्थगित, महायोजना 2031 फिर लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विकास प्राधिकरण की महायोजना 2031 फिर से लटक गई है। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में 30 अगस्त को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। इस बैठक को स्थगित करने का कारण त्योहार व मंडलायुक्त की व्यस्तता बताया जा रहा है। अब महायोजना पर अंतिम मुहर नहीं लगने तक बड़े नक्शे अटके रहेंगे।
विज्ञापन

बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने महायोजना-2031 का जून 2022 में खाका तैयार किया था। इसमें कलक्ट्रेट के सामने व्यावसायिक व इकॉनमिक कॉरिडोर के पास औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना शामिल है। बागपत में टटीरी की तरफ आवासीय से लेकर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई गई है तो बड़ौत में दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर के मेरठ व मुजफ्फरनगर रोड वाले चौराहों के पास सबसे ज्यादा विकास कराने की योजना है। इनके अलावा खेकड़ा में हसनपुर मसूरी व सुभानपुर की तरफ औद्योगिक क्षेत्र सबसे ज्यादा विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसपर अगस्त 2022 के आखिर तक आपत्तियां व सुझाव मांगे गए थे। इसको लेकर 568 आपत्तियां मिली थी, जिनका निस्तारण कर दिया गया। इसके साथ ही महायोजना में पिछले महीने आपत्तियों के आधार पर बदलाव का कार्य शुरू किया गया जो पूरा करके 30 अगस्त की बैठक तय की गई थी। जिससे यह माना जा रहा था कि 30 अगस्त को मेरठ में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में महायोजना पर मुहर लग जाएगी। लेकिन अब 30 अगस्त को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। बैठक के लिए अगली तारीख बाद में देने के लिए मंडलायुक्त कार्यालय से कहा गया है।
महायोजना को लेकर होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। बैठक के लिए अगली तारीख नहीं मिली है। जब भी तारीख मिलेगी तो उसमें महायोजना को रखा जाएगा। - नीरज गुप्ता, अवर अभियंता विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें