किशनपुर बराल के आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कालेज में आकांशा शर्मा को सम्मानित करते शिक्षक
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कालेज किशनपुर बराल में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की जिला टॉपर आकांक्षा शर्मा को मेडल, ट्राफी व नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल में कॉलेज की टॉपर तानिया को भी मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या अनुराधा चौधरी ने जिला टॉपर को ट्राफी व प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने 11 सौ रुपये नकद देकर सम्मानित किया। इनके अलावा ग्राम प्रधान सरसलता और कॉलेज के शिक्षक अरुण शर्मा, सतेंद्र कुमार, विवेक शर्मा, सुनीता व सोनिया ने छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आकांक्षा के पिता विनीत व मां के अलावा सोनिया, रमा, काजल, सृष्टि, मयंक, आकाश शर्मा मौजूद रहे। संवाद