फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला पंचायत जल्द शुरू कराएगी 11 करोड़ रुपये से विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत के वार्डों में जल्द ही करीब 11 करोड़ रुपये से विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। इसके लिए 25 लाख रुपये से ज्यादा लागत वाले करीब सात करोड़ रुपये के कार्यों का बोर्ड से पास हुआ प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जबकि चार करोड़ रुपये से नाला निर्माण जल्द निविदा जारी करके शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत को शासन से लगातार बजट मिल रहा है। लेकिन वह बजट खर्च नहीं हो रहा है और इस कारण ही पंचम व 15वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्य कराने के लिए करीब 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट जिला पंचायत के पास मौजूद है। इससे कार्य कराने के लिए जिला पंचायत ने टेंडर जारी किए थे, लेकिन उनपर रोक लग गई थी। जिसके बाद इसकी पूरी कार्य योजना बनाकर जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में पिछले महीने विकास कार्य कराने पर मुहर लगाई गई थी। मंगलवार को 25 लाख रुपये से ज्यादा लागत वाले करीब सात करोड़ रुपये के सभी कार्यों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया, इनमें हॉटमिक्स व सीसी रोड के साथ ही अन्य कार्य शामिल है।

चार करोड़ से नालों के निर्माण के टेंडर जल्द छोड़े जाएंगे
जिला पंचायत में विकास कार्य के लिए करीब 11 करोड़ रुपये मौजूद है। जिनमें से 15वें वित्त आयोग के करीब चार करोड़ रुपये पिछले साल के बचे हुए हैं, जिससे पानी निकासी के लिए नालों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पहले मंजूरी हो चुकी है और इसके लिए सभी सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए थे। जिसके लिए सदस्यों ने प्रस्ताव दिए हैं और नालों के निर्माण के टेंडर जल्द छोड़े जाएंगे।
विज्ञापन


यह बड़े कार्य कराए जाएंगे
गौसपुर से डौला की तरफ वाली सडक़ पर 59 लाख 40 हजार रुपये, अहैड़ा में सरदार पटेल गेट से ग्रीन एक्सप्रेस-वे तक सड़क पर 55 लाख, ढिकौली-बंथला मार्ग पर 55 लाख 76 हजार, बामनौली से इदरीशपुर सड़क पर 51 लाख, चांदनहेड़ी-हलालपुर संपर्क मार्ग से सिलाना की तरफ तक सड़क 26 लाख, ककौर कलां के संपर्क मार्ग पर 44 लाख, बावली से मलकपुर मिल की तरफ सड़क पर 31 लाख, बिजरौल में किशनपुर रजवाहे से सड़क पर 25 लाख, लूंब में सड़क पर 46 लाख, लुहारी में सड़क पर 40 लाख, रठौड़ा के पास सड़क पर 46 लाख समेत अन्य कई बड़े कार्य होंगे।
जिला पंचायत से 25 लाख रुपये से ज्यादा लागत वाले सभी कार्यों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जहां से उनकी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है और उसके बाद उनको कराया जाएगा। इसके अलावा करीब चार करोड़ की लागत से नाला निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। - चंद्रवीर सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें