फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिला पंचायत की बैठक 4 को, 50 करोड़ का बजट रखा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत की बैठक के लिए 4 मार्च की तारीख तय की गई। इसमें 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ष 2024-25 का बजट पास कराने के लिए रखा जाएगा। वहीं सदस्य सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाकर हंगामा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड की पिछली बैठक 28 दिसंबर 2023 को हुई थी। वह बैठक जिला पंचायत में काफी खींचतान होने के कारण आठ महीने बाद हो सकी थी। उसे भी विधायक, ब्लॉक प्रमुख के सहारे कराया गया था क्योंकि काफी जिला पंचायत सदस्यों ने बैठक का विरोध करते हुए आने से मना कर दिया था। इसको देखते हुए यह माना जा रहा था कि अब बैठक जल्द नहीं होगी। मगर अब 4 मार्च की बैठक तय कर दी गई है। हालांकि उसमें वर्ष 2024-25 के बजट को मंजूर करने के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा कुछ कार्य भी रखे जा सकते हैं। इस बैठक में हंगामा होने के आसार हैं, क्योंकि कुछ सदस्य नाराज चल रहे हैं। वह अपने वार्डों में कार्य नहीं कराए जाने का आरोप लगा रहे हैं। उनको मनाने का प्रयास भी किया जा रहा है।
यह रहेगा एजेंडा
-पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि
-वित्तीय वर्ष 2023-24 के संशोधित बजट की स्वीकृति पर विचार
-वित्तीय वर्ष 2024-25 के मूल बजट की स्वीकृति पर विचार
-विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति, जल प्रबंधन समिति का पुनर्गठन
-वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना तैयार किए जाने की स्वीकृति पर विचार
-वर्ष 2024-25 के कर निर्धारण की सूचियों की स्वीकृति पर विचार
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक चार मार्च को रखी गई है। बैठक में अगले वित्तीय वर्ष के बजट के प्रस्ताव को मंजूरी देने पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा कई विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी। - ममता किशोर, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें