फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज, डीएम और एसपी ने जेल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
जिला जेल में निरीक्षण करते जिला जज, डीएम - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरकों की सघन तलाशी कराई। जेल अधीक्षक को जेल में नियमित साफ सफाई और बंदियों के खानपान का उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला जज सुधीर कुमार, डीएम राजकमल यादव और एसपी नीरज कुमार जादौन भारी पुलिस बल के साथ जिला जेल पहुंचे। अधिकारियों के जेल में पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। उन्होंने जेल की बैरको में तलाशी कराई और पूरे परिसर की मशीन द्वारा जांच कराई।
इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल, भोजनालय, पेयजल व्यवस्था और साफ सफाई को देखा। बंदियों की समस्याएं भी सुनीं। जेल में लगे सभी 32 सीसीटीवी कैमरे देखे। उन्होंने जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा को जेल में नियमित रूप से साफ सफाई कराने और बंदियों के लिए उचित खानपान की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। जेलर आकाश शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जेल में कोई भी प्रतिबंधित वस्तु नही मिली। निरीक्षण के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें