फोटो नंबर 26केएआर 4
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। जिला जज और जिलाधिकारी ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधिकारियों को बंदियों के खानपान के साथ ही सभी व्यवस्थाएं बेहतर रखने को कहा गया।
जिला जज संजीव पांडेय, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय सोमवार शाम को अब्दुलपुर स्थित जिला कारागार में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने जेल परिसर में बैरकों की तलाशी कराई। सफाई व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, अस्पताल और बंदियों के खानपान, शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्थाओं को देखा। कारागार परिसर में लगे सभी 32 सीसीटीवी कैमरे चलते मिले। उन्होंने बंदियों से बात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा, जेलर जितेंद्र कुमार कश्यप को नियमित रूप से कारागार मेंं सफाई कराने, बंदियों को गुणवत्ता वाला खाना, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही सभी व्यवस्थाएं बेहतर कराने को कहा।