फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड जोन में जिला, अभी नहीं मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि सख्ती से लागू रहेगी लॉकडाउन
विज्ञापन

बागपत। रेड जोन में शामिल होने के कारण जिले में सोमवार से नई राहत नहीं मिलेगी। पहले से जिन सेवाओं को छूट मिली है, वह जारी रहेगी। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि जिन जिलों में दस से अधिक मामले हैं, उनमें एहतियात बरती जा रही है। अभी छूट नहीं मिलेगी। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया किया जिले में 15 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। एक युवक ठीक हो चुका है। 14 अभी भी अंडर ट्रीटमेंट हैं। जिस कारण जिला अभी रेड जोन में है। औसिक्का, अशरफाबाद थल, असारा और रटौल हॉट स्पॉट की श्रेणी में हैं। इनमें प्रशासन की पूरी नजर है। जिन सेवाओं को पहले ही छूट चली आ रही है, केवल वही सेवाएं संचालित रहेगी।
--------------------
इनसेट
इनमें अभी नहीं मिलेगी राहत
- बस एवं पब्लिक ट्रांसपोर्ट
- अंतरजनपदीय गतिविधियां
- टैक्सी, सभी रिक्शा एवं कैब सर्विस
- सिनेमा हॉल, मॉल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स
- जिम, स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स, स्वीमिंग पूल
- सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजक कार्यक्रम
- शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम।
- धार्मिक स्थल आमजन के लिए बंद
--------------------
इनसेट
इन कार्यों में है छूट
- किसानों एवं कृषि श्रमिकों के कृषि कार्य
- उर्वरक, कीटनाशक और बीजों का वितरण
- फसल कटाई, बुवाई के लिए आवागमन
- कंबाइन हार्वेस्टर का आवागमन शुरू
- ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था
--------------------
- मदन बालियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें