फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली में बुधवार को सम्मान समारोह हुआ। इसमें धनौरा में हुई जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कॉलेज के क्रीड़ाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि धनौरा में छह से आठ नवंबर तक जनदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई थी। इसमें सीनियर बालक वर्ग में कॉलेज के अभय कुमार ने आठ सौ मीटर दौड़ में प्रथम व चार सौ मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। संदीप कुमार ने तीन हजार मीटर दौड़ में दूसरा व 1500 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। सीनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद में वंश कुमार ने तीसरा और सब जूनियर बालक वर्ग में तरुण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। छह सौ मीटर रिले रेस में लक्ष्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 22 से 24 नवंबर को गाजियाबाद में होने वाली मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य नवाब सिंह, वेदप्रकाश, देवेंद्र कुमार, पवन शर्मा, अनुज शर्मा, अनिल सांगवान, श्यामवीर सिंह, रोहित कुमार, तनवीर अली, धीरज सिंह राणा, ब्रह्मपाल सिंह, रेनू, मुकेश, सुभाष, अनिता एवं राधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें