बागपत। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार से गंगा जल लाकर पुरामहादेव मंदिर पर वितरित किया। बजरंग दल के जिला संयोजक अमित तितरौदा ने बताया कि 2100 लीटर से अधिक गंगा जल भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों को वितरित किया गया। बताया कि विहिप बजरंगदल कार्यकर्ता हरिद्वार से 6100 लीटर से अधिक गंगा जल लेकर आए थे और उसे जिले में अधिकतर मंदिरों पर जाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, प्रखंड मंत्री ललित शास्त्री, प्रखंड अध्यक्ष पिलाना सुभाष, नगर प्रचार प्रमुख आकाश शर्मा, जिला सह सत्संग प्रमुख नरेंद्र तेड़ा, राजू मौजूद रहे।