फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तकनीकी शिक्षा से युवाओं का मोह भंग, पॉलीटेक्निक में खाली पड़ी सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
-अभियान के बावजूद युवाओं ने नहीं दिखाई रुचि, संसाधनों का अभाव भी बन रहा कारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पॉलीटेक्निक से विद्यार्थियों का मोह भंग हो रहा है। क्योंकि डिप्लोमा कोर्स पूरा करने के बाद भी सरकारी क्षेत्र में रोजगार के कम अवसर और निजी क्षेत्रों में कम वेतन मिलने के कारण छात्र अन्य कोर्सों को तरजीह दे रहे हैं। इसका तकनीकी शिक्षा के कॉलेजों में प्रवेश पर असर पड़ रहा है।
प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से पॉलीटेक्निक कोर्स में विद्यार्थियों का रुझान बढ़ाने के लिए प्रयास भी किए जा रहे है। अधिक से अधिक प्रवेश हो, इसके लिए पॉलीटेक्निक चलो अभियान भी चलाया गया। सीटें पूरी करने के लिए कई बार प्रवेश की तिथियों में भी बदलाव किया गया, मगर इसके बावजूद भी विद्यालयों में सीटें खाली पड़ी है। विद्यालयों में संसाधनों की कमी भी प्रवेश में बाधा है। राजकीय कालेज में शिक्षकों और लैब होने के कारण छात्र प्रवेश के लिए रुचि नहीं दिखा रहे है। बागपत के दो राजकीय और एक एडेड विद्यालय है। इनमें कोताना और किरठल में राजकीय पॉलिटेक्निक जबकि बड़ौत में दिगंबर जैन एडेड विद्यालय है।
विज्ञापन

कालेज कुल सीटें खाली सीटें

दिगंबर जैन 675 392

राजकीय कोताना 225 65

पॉलिटेक्निक किरठल 275 139

-निजी क्षेत्र में भी अब रोजगार के अवसर कम है। डिप्लोमा लेने के बाद 10 से 15 हजार रुपये की नौकरी मिलती है। जिससे तकनीकी शिक्षा के प्रति रुझान कम हो रहा है। -राज, छात्र
-कोर्स करने के बाद सरकारी नौकरियों में कम अवसर और प्राइवेट क्षेत्र में वेतन कम मिलता है। यही कारण है अब छात्र तकनीकी शिक्षा के प्रति कम आकर्षित हो रहे है। -अनुराग भारद्वाज, छात्र
शिक्षकों के साथ लैब भी कम

जिले के राजकीय पॉलीटेक्निक विद्यालयों में शिक्षकों और संसाधनों का अभाव है, जिसके चलते छात्र विद्यालयों में प्रवेश कम ले रहे है। कई बार शासन को शिक्षकों की नियुक्ति और संसाधन पूरे कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कालेज में अभी तक लैब का निर्माण भी नहीं कराया गया है। - लख्मीचंद, प्राचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक कोताना
विज्ञापन


पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जून

जिले में विद्यालयों में प्रवेश बढ़ाने के लिए छात्रों को सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चरल असिस्टेंशिप डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए अभियान चलाया गया था। प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून है। 20 जून के बाद ही कितने सीटे भरी है, इस बारे में जानकारी मिलेगी। - अजय त्यागी, प्राचार्य दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें