फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पंचायत को सफल बनाने पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बड़ौत में 19 जनवरी को होने वाली किसान महापंचायत और 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने के लिए जौहड़ी, सिरसली व रंछाड़ गांव में किसानों की पंचायत हुई। देश खाप चौधरी सुखबीर सिंह और थांबा चौधरी यशपाल सिंह ने किसानों से एकजुट होकर कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ौत में चल रहे धरने में 19 जनवरी को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की मौजूदगी में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर रैली की तैयारियाें पर भी चर्चा हुई। पंचायत में रामकिशन, राजू तोमर सिरसली, सतपाल, जयवीर, ऋषिपाल, ओमवीर, कृष्णपाल, धर्मपाल फौजी, चंद्रपाल, सलीम, सुधीर, मास्टर जितेंद्र, विक्रम, तेजवीर, संजीव, संदीप, आदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें