दिगंबर जैन डसिग्री कॉलेज के मैदान पर दो दिवसीय अंर्तमहाविद्यालय रस्साकशी प्रतियोगिता की विजेत?
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में चल रही दो दिवसीय चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय रस्साकशी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की टीम विजेता बनी। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
समापन अवसर पर हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता दीपक शर्मा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्य ने किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिका वर्ग में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की टीम का मुकाबला जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के साथ हुआ। जिसमें दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की टीम विजेता बनी। बालक वर्ग में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की टीम का मुकाबला मेरठ कॉलेज मेरठ के साथ हुआ। जिसमें दिगंबर जैन कॉलेज की टीम विजेता रही।
मिश्रित वर्ग में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज का मुकाबला जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के बीच हुआ। जिसमें दिगंबर जैन कॉलेज की टीम विजेता रही। मौके पर केजी पांडेय, डॉ. संदीप कुमार, संजीव राठी, अभिषेक मान, सुधीर कुमार, मेहरबान, फरहा, बिजेंद्र, डॉ. विजयपाल, डॉ. शोकेंद्र शर्मा, डॉ. सोवरन सिंह, डॉ. राजीव, डॉ. रमेश प्रजापति, डॉ. महेश कुमार मुछाल शामिल रहे।