दोघट कस्बे में किसानों से वार्ता करते डीआईजी रविशंकर छवि
- फोटो : BAGHPAT
दोघट। 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाले जाने की घोषणा के बाद जिले के नोडल अधिकारी बनाए गए डीआईजी रविशंकर छवि दोघट कस्बे में एडवोकेट सुनील पंवार के आवास पर किसानों से मिले। किसानों से बात कर उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखने में किसान भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसानों से अनुरोध किया कि वह जगह जगह मार्गों को अवरुद्ध नहीं करें। 26 जनवरी को दिल्ली जाने से भी परहेज करें। राष्ट्रीय पर्व पर कोई भी किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं होने दी जाए। अपने ट्रैक्टरों के पूर्ण कागजात लेकर जाएं। क्योंकि भीड़ में दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। इससे पूर्व उन्होंने दोघट थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में समस्त रिकॉर्ड के साथ साथ सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रखने को कहा। एसओ रमेश सिंह सिद्धू, एसएसआई सुशील कुमार, एडवोकेट सुनील पंवार, रामछैल पंवार, साधु सिंह, महिपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह और समरपाल मौजूद रहे।