फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आहार शरीर का स्तंभ है, शुद्ध एवं सात्विक भोजन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में चल रहे आर्यवीर दल के शिविर के चौथे दिन प्रशिक्षक ने युवाओं को योगाभ्यास कराया। आर्य भूषण ने युवाओं को शाकाहार के प्रति जागरूक करते हुए मांसाहार का सेवन न करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आहार शरीर का स्तंभ होता है। मनुष्य जैसा आहार खाता है उसका वैसा ही मन हो जाता है। मानव के शरीर के विकास में आहार सबसे महत्वपूर्ण है। ऋषि मुनियों का कहना है कि मनुष्य जैसा अन्न खाएगा उसका वैसा ही मन हो जाएगा। उन्होंने युवाओं को शुद्ध और सात्विक भोजन करने के लिए जागरूक किया। सात्विक भोजन का सेवन करने से उनका मनल भी सात्विक बना रहेगा। शुद्ध एवं सात्विक भोजन करने से शरीर बलवान और निरोगी बनता है। शुद्ध भोजन शरीर के विकास और मौसमी बीमारियों से बचाव में सहायक होता है।
शिविर में आए प्रशिक्षुओं को योगाभ्यास कराकर व्यायाम, लाठी और भाला चलाने का प्रशिक्षण दिया। शिविर में आर्य वीर दल के शिक्षक जयराम आर्य, अजीत सिंह, सतीश आर्य, अमित आर्य, अभिमन्यु गुप्ता, सुरेश जिंदल, मनीष जिंदल, पवन शर्मा, हेमकांत आर्य, उत्कर्ष आर्य, शिवम आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें