फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च के बाद बंद होगी डीजल टैक्सी

Mon, 07 Mar 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में एनजीटी के आदेश पर 31 मार्च के बाद एनसीआर में डीजल टैक्सी बंद हो जाएगी। एनजीटी ने सभी टैक्सियों को सीएनजी कराने के निर्देश दिए हैं। एआरटीओ की ओर से सभी टैक्सी संचालकों को नोटिस भेजकर गाड़ियों को सीएनजी कराने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन


बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने एनसीआर में दस साल पुराने डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया तथा सभी टैक्सी को सीएनजी कराने के निर्देश दिए हैं। एनजीटी के आदेश के बाद एआरटीओ कार्यालय की ओर से दस साल पुराने कॉमर्शियल वाहनों की फिटनेस बंद कर दी तथा टैक्सी संचालकों को नोटिस भेजकर 31 मार्च तक सीएनजी कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इसके अलावा फिटनेस के लिए कार्यालय में आ रही टैक्सी के संचालकों से 31 मार्च तक टैक्सी सीएनजी कराने के शपथ पत्र जमा कराए जा रहे हैं।  एआरटीओ प्रशासन एसबी पांडे ने बताया कि एनजीटी के आदेशानुसार टैक्सी संचालकों को 31 मार्च तक टैक्सी सीएनजी कराने के लिए नोटिस जारी कराए जा रहे हैं। जो टैक्सी संचालक कार्यालय में फिटनेस के लिए आ रहे हैं, उनसे शपथ पत्र जमा कराए जा रहे हैं। इस माह में 120 टैक्सी संचालकों से शपथ पत्र जमा कराए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें