देवास पब्लिक स्कूल में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी
अमीनगर सराय। देवास पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले दिन देवास पब्लिक स्कूल की टीम ने ओमेगा पब्लिक स्कूल की टीम को हराकर मैच जीता।
प्रतियोगिता का शुभारंभ देवास पब्लिक स्कूल के चेयरमैन ओमकार यादव ने झंडारोहण कर किया। इसके उपरांत राष्ट्रगान किया गया। स्कूल में शुरु हुई तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में पिलाना ब्लॉक के सीबीएसई के दस विद्यालयों की टीम भाग ले रही हैं।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का पहला मैच देवास पब्लिक स्कूल की टीम और ओमेगा पब्लिक स्कूल की टीम के बीच खेला गया। इसमें ओमेगा पब्लिक स्कूल की टीम ने 31 प्वाइंट और देवास की टीम ने 63 प्वाइंट बनाए। देवास की टीम ने 32 प्वाइंट से मैच जीत लिया। मौके पर प्रधानाचार्य मिहिर चक्रवर्ती, डायरेक्टर शांतनु मलिक, कोर्डिनेटर, विजय यादव, सुखबीर यादव, विजयपाल यादव मौजूद रहे।