फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: देवास ने एमएस एकेडमी को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- हिसावदा गांव के देवास पब्लिक स्कूल में दूसरे दिन भी क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई
विज्ञापन

फोटो-11
संवाद न्यूज एजेंसी

अमीनगर सराय। हिसावदा गांव के देवास पब्लिक स्कूल में दूसरे दिन भी क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई, जहां विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मैच देवास पब्लिक स्कूल एकेडमी, एमएस जानी की टीम के बीच खेला गया। एमएस जानी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए। सूफियान ने 29 व रिजवान ने 49 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए देवास एकेडमी ने दो विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में विवेक ने 63 गेंद पर 69 रन बनाए और केशव ने 56 गेंद पर 44 रन बनाए। रौनक ने छह ओवर में नौ रन देकर चार विकेट लिए। रौनक को मैन ऑफ द मैच दिया गया। डायरेक्टर शांतनु मलिक, उप प्रधानाचार्य विजय यादव, निखिल अत्री ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें