विधान में पूजा अर्चना करते श्रद्वालु
खेकड़ा। भगवान आदिनाथ जैन मंदिर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया। विधान, धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। आज भगवान आदिनाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी।
शनिवार को खेकड़ा के छोटा बाजार स्थित भगवान आदिनाथ जैन मन्दिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। विधानाचार्य विवेक शास्त्री ने सुबह सात बजे अनुष्ठान शुरू कराए। अरुण कुमार जैन ने परिवार सहित ध्वजारोहण किया। श्रद्धालुओं ने जिनेंद्र भगवान का अभिषेक कर पूजन किया। विनय जैन ने परिवार सहित विधान में मुख्य कलश विराजमान किया।
राकेश जैन बोदी परिवार, अरूण कुमार जैन परिवार, अजित जैन परिवार, शशि बाला पटवारी जैन परिवार ने अन्य कलश विराजमान किए। बच्चों ने विधान के दौरान पंच मेरू एवं अष्ट प्रतिहार्य विराजमान किया। राकेश, चंदुभाई ने पूजन के मार्मिक अर्थों से श्रद्धालुओं को अवगत कराया।
मध्य प्रदेश से पधारे मंडित निर्मल जैन ने मार्मिक व्याख्यान किया। शाम आठ बजे जिनेन्द्र भगवान की भक्ति और बालक आदिनाथ का पालना झूलन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उल्लास पूर्वक नृत्य, नाटिका प्रस्तुत की। मुजफ्फरनगर से पधारे मनीषी विद्वान प्रद्युमन जैन ने आध्यात्मिक चेष्टाओं से समुत्पन्न, आत्मज्ञान प्रेरक व्याख्यान किया।
वीतराग विज्ञान पाठशाला खेकड़ा के विद्यार्थियों पारस जैन, प्रशांत जैन ने भगवान आदिनाथ के चरित्र पर आधारित मनमोहक नाटिका प्रस्तुत की।