अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के श्री राधा-कृष्ण ठाकुर द्वारा मंदिर में रविवार से तीन दिवसीय श्री रामचरित मानस का पाठ शुरू हुआ। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली।
तीन दिवसीय श्री रामचरित मानस पाठ के शुभारंभ से पूर्व मंदिर के आचार्य विनोद शास्त्री ने पूजा-अर्चना की। जहां से कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा में पूर्व चेयरमैन प्रमोद, राकेश व शशांक सिर पर रामायण रखकर आगे चले। कलश यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से निकाली गई और वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके उपरांत श्री रामचरित मानस का पाठ सुनकर धर्मलाभ उठाया। इस दौरान दीपक गोयल, विनोद गोयल, राजीव गोयल, ओमप्रकाश, देवांश गुप्ता, सोनू मित्तल, रामकरण, कैलाश, अरुण मित्तल, गौरव गुप्ता, मोहनलाल, बृजेश गोयल मौजूद रहे।