फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: श्रद्धालुओं की स्काॅर्पियों पलटी,छह घायल

Sun, 12 May 2024 04:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा। सोनीपत से केदारनाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की स्काॅर्पियों का तेज आंधी में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में पलट गई। चालक समेत छह घायल हो गए। जिनका निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया।
विज्ञापन

सोनीपत जिले के गढ़ गांव के रहने वाला सन्नी शुक्रवार रात अपने पांच साथियों के साथ केदारनाथ दर्शन करने जा रहा था। बताया कि जैसे ही बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर चित्तमखेड़ी गांव के मोड़ पर पहुंचे तो अचानक तेज आंधी आ गई। तभी आगे चल रहे एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में स्काॅर्पियों गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई। जिसमें स्कॉर्पियों में सवार सन्नी, संजीव समेत छह श्रद्धालु घायल हो गये। जिनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह का कहना है कि क्रेन मंगवाकर गाड़ी सीधी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें