फोटो 7
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। शाकंभरी से देवी मां की ज्योति लेकर श्रद्धालु निरपुड़ा गांव पहुंचे, जिसका ग्रामीणों ने स्वागत किया। साथ ही देवी मां के जयकारे लगाए गए।
निरपुड़ा गांव बड़ा शिव मंदिर समिति के सदस्य शाकंभरी से देवी मां की ज्योत लेकर पैदल रविवार को गांव में पहुंचे। इसके बाद गांव के बड़ा शिव मंदिर में मां शेरावाली के भवन में अखंड ज्योत स्थापित की गई। इस मौके पर धीर सिंह राणा, सत्येंद्र राणा, सुभाष राणा, मनीराम राणा, भोपाल, यशपाल, जयवीर पहलवान आदि शामिल रहे।