फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: श्रद्धालुओं ने रात भर किया खाटू श्याम का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 8
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे में श्री गणेश सेवा समिति की ओर से खाटू श्याम बाबा का विशाल जागरण हुआ, जिसका शुभारंभ हवन व गणेश वंदना के साथ किया गया।
जागरण में चंडीगढ़ से आए गुरमीत और पंजाब से आई पूनम राणा ने खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरमीत व भिवानी के राकेश सिंधिया ने श्याम जी को रिझाया। वहीं जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, छम-छम नाचे देखो वीर हनुमान, तू कृपा कर बाबा मैं कीर्तन करवाऊंगा...भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर राजन शर्मा, निखिल गोयल, प्रिंस जैन, अभिषेक जैन, अमित शर्मा, भूषण, अनिल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें