शनि अमावस्या पर खेकड़ा के शनिदेव मंदिर में हवन में आहुतिया देते श्रद्धालु
खेकड़ा। शनि अमावस्या पर खेकड़ा स्थित शनिदेव मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव का पूजन, रूद्राभिषेक, तैलाभिषेक किया।
श्री धर्मार्थ पंचायती गोशाला के प्रांगण में स्थित नवग्रह भगवान शनिदेव मंदिर में शनिवार को पवित्र शनि अमावस्या पर धार्मिक कर्याक्रमों का आयोजन किया। सुबह 10:00 बजे मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव का रूद्राभिषेक, तैलाभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिला श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव को समर्पित भजन कीर्तन प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग ले आहुतियां देकर भगवान शनिदेव से नगर की सुख शांति की कामना की।
मंदिर परिसर भगवान शनिदेव के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान पंडित यज्ञेश शास्त्री, डा. रविन्द्र त्यागी, सुशील ठेकेदार, संजय कुमार, कर्ण गोस्वामी, देवेश कौशिक, ऋषिपाल जैन, श्रद्वानंद पांचाल मौजूद रहे।