फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: श्रद्धालुओं ने सिद्धचक्र महामंडल विधान में 1024 अर्घ्य अर्पित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
-विधान के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के भगवान पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को आठवें दिन सिद्धचक्र महामण्डल में भगवान श्रीजी को 1024 अर्घ्य अर्पित किए।
पंडित पारस जैन और गौरव भैया ने शांति धारा कराई। विधानाचार्य पंडित पारस जैन ने ग्रहों की शांति के लिए भगवान की भक्ति को जरूरी बताया। उन्होंने सच्चे देव, शास्त्र और गुरु में श्रद्धा रखने पर जोर दिया। पंडित जैन ने कहा कि भगवान की भक्ति से मन को शांति मिलती है। विधान के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके बाद अंताक्षरी प्रतियोगिता हुई और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
विधान का समापन बुधवार को विश्वशांति महायज्ञ के साथ होगा। इस अवसर पर प्रधान अनुज जैन, राजेश जैन, राजीव जैन और संजीव जैन सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें