संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/छपरौली। कार्तिक पूर्णिमा पर बागपत में यमुना पक्का घाट और छपरौली में मोक्ष धाम पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आसपास के गांवों से वाहनों में सवार होकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। घाट पर लगाए गए मेलों में लोगों ने खूब खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए नगर के पक्का घाट और मोक्ष धाम पर बल्लियां लगाई गईं तथा पुलिस बल भी तैनात रहा।
बागपत में यमुना पक्का घाट पर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। घाट पर सुबह चार बजे से श्रद्धालु आने शुरू हो गए। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के बल्लियां लगाई गई और पुलिस बल भी तैनात रहा। श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। घाट पर श्रद्धालुओं ने भंडारा लगाकर प्रसाद वितरित किया।
उधर, छपरौली में शिव मोक्ष धाम पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कस्बे के अतिरिक्त आसपास के गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली व बुग्गी से घाट पर पहुंचे। घाट पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। घाट पर स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए प्रकाश व सुरक्षा की व्यवस्था कराई गई।
एक घाट पर रही स्नान करने की अनुमति
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यमुना किनारे बल्लियां लगाई गईं और श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बल्लियों को रस्सी से बांधकर स्नान के लिए सीमा निर्धारित की गई। पहले तीन घाट पर स्नान किया जाता था, मगर गहराई अधिक होने के कारण दो घाट बंद कर दिए हैं। गहराई अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को एक घाट पर ही स्नान करने की अनुमति दी गई।
मेले में श्रद्धालुओं ने खूब की खरीदारी
मोक्ष धाम पर कार्तिक पूर्णिमा मेला लगाया गया। इसमें कस्बे के अतिरिक्त आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने खूब खरीदारी की। मेले में आए बच्चों ने खिलौने और महिलाओं ने खरीदारी की। इसके चलते दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही।
तैनात रहा पुलिस बल, सीसीटीवी से की गई निगरानी
मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। यहां सीसीटीवी से निगरानी की गई। मेले में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए मेले से एक किमी दूर पार्किंग की व्यवस्था कराई गई। एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ बड़ौत रवि रत्न गौतम, एडीएम प्रीतपाल चौहान, नायब तहसीलदार विकास यादव, थाना प्रभारी नितिन पांडेय ने मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
बागपत यमुना में गंगा दशहरा पर्व पर स्नान करते श्रद्घालु- फोटो : BAGHPAT
ागपत यमुना में गंगा दशहरा पर्व पर स्नान करते श्रद्घालु- फोटो : BAGHPAT
उमड़ा आस्था का सैलाब: छपरौली यमुना में गंगा दशहरा पर्व पर स्नान के लिए उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़- फोटो : BAGHPAT
बागपत यमुना में स्नान के लिए उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़- फोटो : BAGHPAT
लो जी हमने भी लगवा दी लड्डू गोपाल को यमुना में डूबकी:बागपत यमुना में लड्डू गोपाल की प्रतिमा को स्न?- फोटो : BAGHPAT
तो खिंच मेरी फोटो:बागपत यमुना में स्नान के बाद यमुना में स्नान के बाद मोबाइल से फोटो खिंचवाती महि?- फोटो : BAGHPAT
जय हो,,,बागपत यमुना में स्नान के दौरान भगवान सूर्य को जल अर्पित करते श्रद्घालु- फोटो : BAGHPAT
बागपत यमुना में स्नान के दौरान दीपदान करती महिला श्रद्घालु- फोटो : BAGHPAT
बागपत यमुना में लगे मेले में खरीदारी करके आती महिलाएं- फोटो : BAGHPAT
मां यमुना मेरे पोते पर कृपा बरसाए रखना:बागपत यमुना में पोते को स्नान कराती दादी- फोटो : BAGHPAT
बागपत यमुना में महिला श्रद्घालुओं को पूजा कराते पुजारी- फोटो : BAGHPAT