खेकड़ा। नया सुभानपुर गांव के शिव मंदिर के पुजारी ओंकार दास महाराज ने नौ वर्ष पहले मंदिर में समाधि ली थी। इसके बाद से श्रद्धालु समाधिस्थ महाराज का प्रति वर्ष समाधि दिवस मनाते हैं। मंगलवार को मंदिर में श्रद्धालुओं ने उनके समाधि दिवस पर हवन किया। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर उनकी आत्म शांति की प्रार्थना की। ग्राम प्रधान लाेकेंद्र त्यागी, गजेंद्र शर्मा, रणबीर सिंह, अनिल त्यागी, आदेश त्यागी, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे