फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: श्रद्धालुओं ने केक काटकर मनाया मां शाकंभरी का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय/बड़ौत। कस्बा अमीनगर सराय में शुक्रवार को जगह-जगह मां शाकंभरी देवी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। श्रद्धालुओं ने केक काटकर माता को भोग लगाया और कन्याओं को भोजन कराकर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

कस्बे में करीब 35 वर्षों से जय अंबे शाकंभरी देवी संघ की ओर से पद यात्रा निकाली जाती है। शुक्रवार को माता के जन्मदिवस पर संघ की ओर से उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर व केक काटकर माता का जन्मदिन मनाया। इसके उपरांत कन्याओं को भोजन कराया गया और अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया। कस्बे के बिनौली बस स्टैंड पर भंडारा कर प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व चेयरमैन मांगेराम यादव ने बच्ची खुशी के साथ मिलकर केक काटा।
इसके अलावा कस्बे के मुख्य बाजार, लक्कड़ बाजार और बालाजी मंदिर पर भी माता के जन्मदिवस पर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में ईश्वर दयाल अग्रवाल, राजेश गर्ग, सुशील पटवारी, अंकित गोयल, कृष्ण कुमार मित्तल, नितिन मित्तल, बंटी, पंकज मित्तल, शिव कुमार मित्तल, अंशुल मित्तल, चाहत ठाकुर, मोनू, मनोज शर्मा, ब्रजमोहन मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बड़ौत में गोस्वामी समाज के लोगों ने शुक्रवार को सिद्धपीठ माता शाकंभरी देवी के जन्मोत्सव पर हलवे का प्रसाद वितरण किया। मौके पर गोस्वामी युवा समिति के जिलाध्यक्ष नितिन गोस्वामी, विनय गोस्वामी, विशाल गिरी, राजपाल गोस्वामी, प्रदीप तोमर बिजरोल, शुभम चौधरी, सागर कुमार, अजय निर्वाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें